MADHUBANI: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही पश्चिमी वार्ड नंबर 9 का है जहां किराना व्यवसायी सहित दो घरों में डकैतों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोस के आंगन से कुल्हाड़ी लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर ताला तोड़कर चंद्र देव झा के घर के 6 कमरों का ताला तोड़ा और फिर दो अलमारी को तोड़ डाला। इसके बाद तकरीबन 10 लाख का आभूषण और 5000 हजार नगद की डकैती की घटना को अंजाम दिया।
घटना के दौरान विरोध करने पर गृह स्वामी और उनकी पत्नी जयकाली देवी के साथ मारपीट कर दोनों कान में से स्वर्ण आभूषण खींच लिया जिससे वो घायल हो गये। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी। वहीं इसके बाद बगल के विनोद शर्मा के घर भी अपराधी पहुंच गये वहां भी 60 हजार का गहना और मोबाइल लेकर चलते बने। सभी अपराधी स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे।
सभी के हाथों में रॉड और लाठी-डंडे थे। घटना की सूचना पर डायल 112 और थानाध्यक्ष रमन कुमार भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।





