ब्रेकिंग
भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

मधेपुरा में 15 थानेदारों का तबादला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाया।15 थानेदार और कई ओपी व शिविर प्रभारी बदले गए। पूर्व से ही प्रभार में रह रहे अधिकांश पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष की कमान दी गई है।

बिहार
बदले गये थानेदार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHEPURA: बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बड़ा फेरबदल किया है। मधेपुरा जिले के 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मठाही शिविर, पुलिस लाईन और घैलाढ़ ओपी में भी नई तैनाती की गई है। पूर्व से ही प्रभार में रह रहे अधिकांश पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष की कमान दी गई है।


उदाकिशुनगंज, सिंहेश्वर और कुमारखंड में खास बदलाव किया गया है। उदाकिशुनगंज के नए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार बनाए गए हैं।  उदाकिशुनगंज से विनोद कुमार सिंह को स्थानांतरित कर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, कुमारखंड के थानाध्यक्ष रहे पंकज कुमार को उनके अनुरोध पर पुलिस लाईन भेजा गया है। इनके जगह परमानंदपुर थानाध्यक्ष रहे रंजन कुमार को तैनात किया गया है।


वहीं, अमन आनंद को यातायात थानाध्यक्ष, ज्योतिष कुमार को घैलाढ़ ओपी प्रभारी और कृष्णा कुमार को मठाही शिविर प्रभारी बनाया गया है। कुलवंत कुमार को आलमनगर, विक्की रविदास को अरार, वरुण कुमार शर्मा को फुलौत, साजन पासवान को रतवारा, अरमोद कुमार को भर्राही और बरुण कुमार को बेलारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह कृष्णा कुमार सिंह को बिहारीगंज, संतोष कुमार को ग्वालपाड़ा, राजीव कुमार भतनी, नीतु कुमारी को महिला थाना, विकास कुमार मिश्रा को परमानंदपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश शुक्रवार की देर शाम एसपी कार्यालय से जारी किया गया है। जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने को कहा गया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें