ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

LIVE हुए नीतीश बोले- पटेल साहब आप पानी पी लीजीए, आप बार-बार जम्हाई ले रहे हैं, हम सबको देखते रहते हैं

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।सीएम अभी बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर जिलों के कार्यकर्ताओं के

LIVE हुए नीतीश बोले- पटेल साहब आप पानी पी लीजीए, आप बार-बार जम्हाई ले रहे हैं, हम सबको देखते रहते हैं
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।सीएम अभी बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं इस बीच नीतीश कुमार ने कहा कि  पटेल साहब आप पानी पी लीजीए , आप बार-बार जम्हाई ले रहे हैं , हम सबको देखते रहते हैं। तो सभी चौंक गये। 


नीतीश कुमार ने अचानक सुबोध पटेल को कुछ इसी अंदाज में टोका। नीतीश कुमार जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रुप से जुड़े थे। इसी दौरान उन्होनें एक नेता सुबोध पटेल को टोक दिया। दरअसल नेता जी नीतीश कुमार के साथ ऑनलाइन थे और बार-बार जम्हाई ले रहे थे। बार-बार नेता जी को जम्हाई लेता देख नीतीश कुमार ने उन्हें टोक दी दिया। कहा कि आपने थोड़ी ही देर में दस बार जम्हाई ले ली है। थोड़ा पानी पी लीजिए नींद गायब हो जाएगी। इसके साथ ही कहा उन्होनें कहा कि हम सब कुछ देखते रहते हैं, हमसे कुछ छिपा नहीं है। 


इसके बाद नीतीश कुमार हंसते हुए आगे बढ़ गये और सरकार की उपलब्धियों को गिनाने लगे। नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं कि वो जनता के बीच एनडीए सरकार द्वारा किए गये 15 साल में विकास के कार्यों को बताएं। इसके साथ ही लालू-राबड़ी काल में किस तरह बिहार का विनाश हुआ, कैसे भष्टाचार कर लालू परिवार ने बिहार को बर्बाद किया, इसकी जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाएं।


बता दें कि 4 बजे भागलपुर और बांका के जेडीयू कार्यकर्ताओं से भी वो संवाद करेंगे। 5 बजे मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा व जमुई के नेताओं बात करने का सीएम का कार्यक्रम है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें