ब्रेकिंग
बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियाबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

कुख्यात टुन्ना सिंह पुलिस की भनक लगते हुआ फरार, घर से मिला भारी मात्रा में हथियार

NAVGACHIA : नवगछिया में पुलिस को चकमा देकर शातिर टुन्ना सिंह फरार हो गया । गुप्त सूचना पर टुन्ना सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। प

कुख्यात टुन्ना सिंह पुलिस की भनक लगते हुआ फरार, घर से मिला भारी मात्रा में हथियार
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NAVGACHIA : नवगछिया में पुलिस को चकमा देकर शातिर टुन्ना सिंह फरार हो गया । गुप्त सूचना पर टुन्ना सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पुलिस ने टुन्ना की तालाश तेज कर दी है।


नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी शातिर अपराधी टुन्ना सिंह के घर पर हुई पुलिस छापेमारी में तीन पिस्तौल और तरह चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।  जबकि टुन्ना सिंह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की भनक टुन्ना को पहले ही लग गयी और वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टुन्ना सिंह अपने घर पर है और गांव में ही किसी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है।


नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में टुन्ना की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की गयी। टुन्ना तो समय रहते भाग गया लेकिन पुलिस ने जब टुन्ना के कमरे की तलाशी ली तो तीन देसी पिस्तौल और 13 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। टुन्ना की गिरफ्तारी के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


इधर सूत्रों ने बताया कि दो फाड़ हो चुके आपराधिक गिरोहों के बीच अदावत चरम पर है और टुन्ना अपने दुश्मनों के निशाने पर भी है। बात दें कि टुन्ना का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या समेत जघन्य मामलों में आरोपी रहा है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें