ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

कुदरत का कहर : बक्सर में वज्रपात से 5 किसान गंभीर रुप से झुलसे, एक की मौत

BUXAR : बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। वज्रपात से पांच किसान झुलस गये हैं। एक किसान की मौके पर मौत हो गयी है जबकि चार किसानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कुदरत का कहर : बक्सर में वज्रपात से 5 किसान गंभीर रुप से झुलसे, एक की मौत
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR : बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। वज्रपात से पांच किसान झुलस गये हैं। एक किसान की मौके पर मौत हो गयी है जबकि चार किसानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


बिहार में कुदरत का कहर लगातार जारी है। वज्रपात से बिहार में कल छह लोगों और परसों 26 लोगों की हुई मौत के बाद एक बार फिर वज्रपात आफत बन कर गिरा है। बक्सर में वज्रपात की चपेट में खेत में काम कर रहे किसान आ गये। नवानगर के भरौली में आकाशीय बिजली गिरने से पांच किसान इसकी चपेट में आ गये। एक किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बाकी चार किसानों का हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 


बिहार में इन सब के बीच मौसम विभाग ने खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, छपरा, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, चंपारण के क्षेत्र, मिथिलांचल के कुछ इलाके, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर,सीतामढ़ी, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा में तेज बारिश के साथ ही साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं लोगों से अपील की है कि जरूरत न हो तो घरों से न निकले। 


बता दें कि बिहार में अब तक वज्रपात के कहर से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गयी जबकि गुरुवार को वज्रपात से 26 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 23 जून को बिहार में वज्रपात से सबसे अधिक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें