KHAGARIA: खगड़िया के परबत्ता सीट से राजद प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार ने मंगलवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के हाथों सिंबल मिलने के बाद संजीव कुमार परिवार के साथ पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान से जीत की कामना की।
वही अगले दिन उन्होंने गोगरी SDO कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा उन्होंने कि वह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद में आए हैं।मैने जो पांच साल काम किया, उसकी मजदूरी जनता मुझे देगी।मैं पचास हजार वोट से जीतूंगा। अगर 50 हजार से वोट से नहीं जीता, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।आपको बता डॉक्टर संजीव कुमार इसी महीने पाला बदलकर जदयू को छोड़, राजद में शामिल हुए थे। परबत्ता के यह सीटिंग प्रत्याशी हैं।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट


