KHAGARIA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों दोस्तों को दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से 5 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। जहां अज्ञात बेलगाम वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तो को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त बाइक से सोमवार की देर शाम खगड़िया से मानसी अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में NH 31 पर अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। मृतकों की पहचान चकहुसैनी गांव निवासी अंकित कुमार और प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट





