1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 23, 2026, 6:17:56 PM
एक्शन में कटिहार एसपी - फ़ोटो रिपोर्टर
KATIHAR: काम में लापरवाही बरतने वाले कटिहार के 16 पुलिस पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। इन सभी पर विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद इन सभी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरु कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। कटिहार SP की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल कटिहार में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांडों के निष्पादन में शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक अब्दुल रहमान से जांच कराई गयी। जांचोपरांत आरोप सही पाए जाने पर कटिहार के एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर अग्रतर कार्रवाई की गई।
केसों के निपटारे में ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिन पदाधकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गयी है, उनके नाम एवं पदस्थापन इस प्रकार है।
