1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jan 21, 2025, 10:06:09 AM
आग लगने से अफरा-तफरी - फ़ोटो reporter
Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के समीप मेसेर्स बेलेसिंग के नाम से कॉस्मेटिक्स की थोक विक्रेता के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने रात के दो बजे के करीब कॉस्मेटिक्स दुकान में आग लगने की खबर मिली। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ियों के साथ आग बुझाने पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तबतक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।
स्थानीय युवाओं ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों नें आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस आग की वजह से करीब 20 लाख का नुकसान का लगाया जा रहा है।