ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी Life Style: इन चीजों को खाने से पहले जरूर भिगोएं, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान Bihar Teacher: राज्य के 26,000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, लिस्ट के साथ सामने आई नई जानकारी Bihar News: पति की मौत के 5 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार Bihar News: मुंगेर DM ने लिया श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा, 30 जून तक सभी कार्य पूरा करने का दिया निर्देश Bihar News: बिहार शिक्षा विभाग में डोमिसाइल नीति लागू, 15 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती Police Encounter: रामनवमी चौधरी हत्याकांड का मुख्य शूटर घायल, सिर पर थे कई संगीन आरोप

शौच के लिए घर से निकली लड़की के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 8 घायल

खुले में शौच मुक्त अभियान सरकार चला रही है वही आज भी कई लोग शौच के लिए खेतों में जा रहे हैं। घर से बाहर जाने पर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैमूर में एक लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली तो उसके साथ मनचलों ने छेड़खानी की।

BIHAR POLICE

06-Jan-2025 04:10 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी की गयी। जिसके विरोध में परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी। लाठी डंडा और गंडासा से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, स्वर्गीय रामवृक्ष राम का 48 वर्षीय पुत्र जितेंद्र, जय राम का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार जगदीश राम का 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि और स्वर्गीय रामबृक्ष का 67 वर्षीय पुत्र जगदीश राम बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बुचुन राम का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार शिव जतन राम का 65 वर्षीय शिव पुत्र बुचून राम और भीम प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बताये जा रहे हैं। दोनों पक्षों द्वारा भभुआ थाने को घटना की जानकारी दी गई है । घायल जितेंद्र कुमार ने बताया उनकी नतिनी शाम में शौच करने गई थी तभी उसके साथ छेड़खानी की गयी। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।