ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

शादी के बाद ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई युवती, पिता ने हत्या का लगाया था आरोप

KAIMUR: शादी के तीन महीने के बाद ही युवती ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसके बाद उसके पिता ने बेटी की हत्या ससुराल वालों पर दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जब

शादी के बाद ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई युवती, पिता ने हत्या का लगाया था आरोप
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR:  शादी के तीन महीने के बाद ही युवती ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसके बाद उसके पिता ने बेटी की हत्या ससुराल वालों पर दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जब जांच में जुटी तो हैरान हो गई. पता चला कि वह जिंदा है और वह अपने प्रेमी के साथ रह रही है. पुलिस ने उससे यूपी के चंदौली से बरामद किया है. 

कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिरहीरा गांव में युवती की शादी हुई थी. 19 अक्टूबर को शादीशुदा युवती के घर से रुपए और गहने लेकर गायब होने की प्राथमिकी चांद थाना में महिला के ससुर ने भी दर्ज कराया था. जिसके बाद महिला के पिता द्वारा भी चांद थाना में ससुराल वालों पर महिला को मार कर गायब होने के प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. महिला का शादी तीन माह पहले चांद थाना के सिरहीरा गांव में किया गया था. जिसके बाद पुलिस मामले के अनुसंधान में जब लगी तो पता चला महिला चंदौली थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में अपने प्रेमी के साथ रह रही है. 

पुलिस ने किया बरामद

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया. उसके पास से डेढ़ लाख रुपया, एक किलो चांदी और सोना का आभूषण को बरामद किया हुआ है.  युवती ने आरोप लगाया कि मेरे पति प्रतिदिन मारते पीटते हैं. जिस कारण मैं अपने क्लासमेट रहे दोस्त के साथ ससुराल छोड़ कर चली गई और मैंने किसी का कुछ नहीं लिया. अपने पिता द्वारा दिए गए गहने को ही लेकर चली गई. पुलिस ने बताया कि युवती शादी होने के तीन माह बाद ही ससुराल से भागने का प्राथमिकी उसके ससुर द्वारा कराया गया था. वही महिला के पिता द्वारा भी ससुराल वालों पर मार कर गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें पता चला कि महिला फर्जी मोबाइल, और फर्जी सिम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के प्रहलादपुर गांव में अपने प्रेमी के साथ रह रही है. पुलिस छापामारी करते हुए प्रेमी और प्रेमिका को बरामद कर लिया गया है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें