ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

JDU MLA के सामने कानून पस्त, विधायक जी का कारनामा देखकर आपके होश उड़ जायेंगे

NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन सरकार के नियमों को कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के विधायक ठे

JDU MLA के सामने कानून पस्त, विधायक जी का कारनामा देखकर आपके होश उड़ जायेंगे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA :  बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने 6 सितंबर तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लेकिन सरकार के नियमों को कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के विधायक ठेंगा दिखा रहे हैं. दरअसल सीएम के गृह जिले नालंदा से जेडीयू विधायक के कार्यक्रम की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख कर आप हैरान हो जायेंगे.


मामला नालंदा जिले के अस्थावां इलाके का है. जहां अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से विजयी जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार की ओर से एक कार्य्रक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लोगों को मास्क वितरित किया गया. विधायक जी ने तो ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण कर दिया लेकिन अपने ही कार्यकर्ताओं को मास्क पहने की सलाह देना भूल गए. एमएलए के काफिले में शामिल सैकड़ों लोग बिना मास्क के ही नजर आएं.



विधायक के कार्यक्रम में लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. दरअसल विधायक के कार्यक्रम में बिलकुल शक्ति प्रदर्शन जैसा नजारा दिखा. उनके काफिले में लगभग सैकड़ों बाइक पर कार्यकर्ता शामिल थे. जो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए अमरावती मध्य विद्यालय पहुंचे. इनमें से आधे से अधिक कार्यकर्ता बिना मास्क के ही कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे.



इसके बाद विधायक ने विद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. लोग एक दूसरे के पास पास बैठकर विधायक के संबोधन को सुन रहे थे. इतना ही नहीं केंद्र और राज्य सरकार के नियमों को ताक पर रख विद्यालय परिसर में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें