ब्रेकिंग
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

मुंगेर में पानी उगलता कहुआ का पेड़: VIDEO VIRAL होने के बाद देखने के लिए उमड़ी भीड़

मुंगेर के पढ़भाड़ा गांव में एक कहुआ पेड़ से अचानक झरने की तरह पानी निकलने लगा। इसकी जानकारी फैलते ही गांव में भीड़ उमड़ पड़ी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं और पानी बोतलों में भरकर ले जा रहे हैं।

बिहार
ग्रामीणों में बढ़ा कौतूहल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के पढ़भाड़ा गांव के मंडल टोला में एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। मंगलवार रात लगाए गए अलाव के पास खड़े एक कहुआ पेड़ से बुधवार सुबह अचानक झरने की तरह पानी निकलने लगा।


जब ग्रामीणों ने पेड़ के तने से लगातार पानी बहते देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और इस अजीब नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ग्रामीण इसे चमत्कार या अलौकिक घटना मानकर पानी को बोतलों में भरकर ले जाते नजर आए। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार किसी पेड़ से इस तरह पानी बहते देखा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और उत्सुकता के कारण आसपास के गांवों से भी लोग “पानी उगलता पेड़” देखने पहुंच रहे हैं। यह अनोखा दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की कहानियां जोड़ रहे हैं।


बता दें कि कहुआ (अर्जुन) का पेड़ हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, हड्डियों को मजबूत करता है, पाचन सुधारता है, और त्वचा व खांसी जैसी समस्याओं में भी लाभदायक है, लेकिन इसका उपयोग किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद ही करना चाहिए। अर्जुन के पेड़ को ही कहुआ का पेड़ कहते हैं, जिससे मुंगेर में पानी निकल रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। पानी को बोतल में रखकर घर ले जा रहे हैं। तो कोई इस पानी को गिलास से पीते नजर आ रहे हैं। 


जब लोगों ने पेड़ के तने से लगातार पानी बहते देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और पेड़ से बहते पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई ग्रामीण इसे किसी चमत्कार या अलौकिक संकेत बताते हुए पानी को बोतलों में भरकर ले जाते दिखे। पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने पहली बार किसी पेड़ को इस तरह पानी बहाते देखा है। कुछ ने इसे शुभ संकेत कहा, तो कुछ हैरानी में पड़े हुए हैं कि आखिर पेड़ से अचानक पानी कैसे निकलने लगा। गांव में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है और लोग दूर-दूर से “पानी उगलता पेड़” देखने पहुंच रहे हैं। यह अजीब नजारा अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और हर कोई इसे अपनी तरह से जोडकर कहानी बना रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें