ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज

Bihar Teacher News: जमुई जिले में शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने स्कूल न जाकर झारखंड के देवघर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर हाजिरी लगाई। रैंडम जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा।

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए हाजिरी लगाना अब उन शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है जो ड्यूटी में लापरवाही बरतते हैं। जमुई जिले के चकाई प्रखंड से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है।


उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर में तैनात शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने स्कूल आने के बजाय पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर से ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैंडम जांच में यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जानकारी के अनुसार, जनवरी, फरवरी और मार्च में कई दिनों में शिक्षक स्कूल तक नहीं पहुंचे, लेकिन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उनकी हाजिरी पूरी थी। 


उन्होंने चालाकी दिखाते हुए “ऑन ड्यूटी” और “ऑफिस वर्क” के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई ताकि किसी को शक न हो। जब विभाग ने उनकी लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि हाजिरी स्कूल से नहीं बल्कि उनके देवघर स्थित घर से बनाई गई थी। 


इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दया शंकर ने कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा और इसे अनुशासनहीनता की गंभीर घटना बताया। इस खुलासे के बाद चकाई और आसपास के स्कूलों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अब उन्हें समझ आ गया है कि डिजिटल हाजिरी सिस्टम से बचना आसान नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें