1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Aug 30, 2025, 8:02:46 AM
बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News: खबर बिहार के जमुई जिले से है, जहां जिले के टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा निवासी राजबल्ली सिंह के घर पर छापेमारी की गई. पुलिस ने राजबल्ली सिंह के पुत्र नीतीश उर्फ ऋष के साथ 2 अन्य युवाक को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, राजबल्ली सिंह के घर में टाइल्स और पलंग के नीचे रुपए छिपाकर रखे गए थे. रुपयों की गिनती के लिए बैंक से तीन विशेष मशीन मंगवानी पड़ी और देर रात तक पदाधिकारी नोट गिनने में जुटे रहे. पुलिस ने अब तक 70 लाख रुपए की गिनती की है. बताया जा रहा है कि इससे भी अधिक रकम बरामद होने की सूचना है.
जमुई एसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस बारे में गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी आधार पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. इस दौरान अवैध रकम को बरम किया गया है. साथ ही इस पुरे मामले की जानकारी जांच के बाद दिया जाएगा. फिलहाल जांच जारी है.
जमुई एसपी को पिछले कुछ दिनों से एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई इस दौरान सदर सीओ ललिता कुमारी के साथ साथ प्रभारी थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के साथ दर्जनों पुलिस बल उपस्थित रहें। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में परे मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी