Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए 8 शातिर साइबर अपराधी, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Rags To Riches: “उसी दिन फैसला कर लिया था कि सुपरस्टार बनूंगा”, अपमान का वो घूंट जिसे पीकर ‘चिरंजीवी’ ने किया था खुद से एक वादा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे आमने-सामने, MLA शाहनवाज आलम के प्रोग्राम से ठीक एक दिन पहले उसी जगह पर सरफराज ने रखा कार्यक्रम Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, स्वास्थ्य विभाग में 35,383 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू Bihar Crime News: महिला यात्री से मंगलसूत्र छीन भाग रहे तीन उचक्के गिरफ्तार, तलाशी लेने पर हैरान रह गई RPF Bihar Politics: ‘हम भारत सरकार के हर फैसले के साथ’ पहलगाम हमले पर फिर बोले तेजस्वी यादव
11-Feb-2025 02:00 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक महिला जवान कि तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है। इसके बाद इस घटना की जानकारी महिला जवान के परिजनों को भी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जमुई टाउन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में नए घर बनाकर रह रही बीएमपी की एक महिला जवान की तबियत बिगड़ से मौत हो गई। इसके बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। यह महिला जवान कुछ दिन पहले ही इस इलाके में अपना मकान बनवाया था और यहीं से अपनी नौकरी करती थी। अब तबियत बिगड़ने से मौत की दर्दनाक खबर समाने आई है।
बताया जा रहा है कि,तबियत बिगड़ने के बाद महिला जवान को आसपास के लोगों ने अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन,वहां जांच करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक बीएमपी महिला जवान की पहचान टाऊन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है।
इधर, संगीता कुमारी दरभंगा में पोस्टेड थी। यह इससे पहले जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के इलाके में नया बनाकर रहना शुरू किया था। इसके बाद दो माह पहले बाथरूम जाने के दौरान गिर गई जिससे सर में चोट लग गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका इलाज कराया गया। उसके कल देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई जिससे अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।