ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फंसा यात्री! देवदूत बने GRP जवान, ऐसे बची जान

JAMUI: बिहार में जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवान की सतर्कता की बदौलत एक यात्री की जान बच गई. यात्री स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसक

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फंसा यात्री! देवदूत बने GRP जवान, ऐसे बची जान
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार में जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवान की सतर्कता की बदौलत एक यात्री की जान बच गई. यात्री स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया. इसी दौरान एक आरपीएप का जवान दौड़कर मौके पर पहुंचा और यात्री को संभाला.


इस घटना का झाझा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवान की सतर्कता से एक यात्री की जान बच गई. दरअसल, एक यात्री ट्रेन से उतरकर पानी लेने गया था. उसी दौरान हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगी. यात्री ने देखा कि ट्रेन खुल गई और दौड़ कर ट्रेन में चढ़ने लगा. इसी बीच उसका पैर फिसल गया. यात्री ट्रेन के नीचे जाने लगा. उसी समय झाझा स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के दो जवान ने तुरंत दौड़कर उसे खींच लिया. जिससे उसकी जान बच गई.


जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम 7 बजे झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर गाड़ी संख्या 12023 अप हावड़ा पटना जनशताब्दी  एक्सप्रेस पटना के लिए रवाना हो रही थी. उसी दौरान एक यात्री हावड़ा से पटना के लिए जा रहा था. हालांकि यात्री का नाम पता नही चल सका है. 


बताया जा रहा है यात्री झाझा स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरा था. उसी दौरान ट्रेन चलने लगी।ट्रेन को चलते देख यात्री तुरंत दौड़ने लगा और ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा. इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच में जाने लगा. प्लेटफार्म नंबर 3 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी  के जवान राहुल कुमार मेहता और अमृत राज की नजर यात्री पर पड़ी. जीआरपी जवान ने तुरंत तत्परता दिखाई और प्लेटफॉर्म से दौड़कर यात्री को ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में से खींच लिया. 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें