ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बेटे की याद में बकरी का जन्मदिन, केक काटकर परिवार ने मनाया जश्न

जमुई में एक परिवार ने अपने दिवंगत बेटे की याद में पालतू बकरी ‘पुष्पांजलि’ का जन्मदिन केक काटकर मनाया। भावुक कहानी और अनोखा जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bihar
जमुई से सामने आया अनोखा मामला
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: जन्मदिन मनाने के आपने कई अनोखे तरीके देखे होंगे, लेकिन जमुई से सामने आई यह कहानी भावनाओं से भरी और बेहद खास है। यहां एक परिवार ने अपने दिवंगत बेटे की याद में पालतू बकरी का जन्मदिन पूरे सम्मान और धूमधाम से मनाया। केक काटने और ‘पुष्पांजलि’ के नाम के साथ हुए इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


यह मामला जमुई शहर के बिट्ठलपुर इलाके का है, जहां परिवार ने अपनी पालतू बकरी ‘पुष्पांजलि’ का जन्मदिन किसी इंसान की तरह मनाया। घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, दीवार पर ‘Happy Birthday’ लिखा गया और फूलों से सजावट की गई। बीच में सजे मंच पर केक रखा गया, जिस पर पुष्पांजलि की तस्वीर भी लगी थी। मोमबत्तियां जलाई गईं, फूल चढ़ाए गए और पूरे सम्मान के साथ बकरी के सामने केक काटा गया।


परिवार के सदस्यों ने बकरी को माला पहनाई, प्यार से सहलाया और केक खिलाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को ऐसा महसूस हुआ, मानो किसी बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा हो। आसपास के लोग इस अनोखे पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। परिवार का कहना है कि पुष्पांजलि सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि घर की सदस्य है। इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते हर साल उसका जन्मदिन खास तरीके से मनाया जाता है।


इस अनोखे जश्न के पीछे एक बेहद भावुक कहानी भी जुड़ी है। बिट्ठलपुर वार्ड नंबर-17 निवासी सिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उनके दो जुड़वा बेटे थे। उनके एक बेटे कुश सिंह अर्जुन को उसकी नानी ने उपहार में एक बकरी दी थी, जिससे वह बहुत प्यार करता था। लेकिन कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में बेटे की मौत हो गई। बेटे के जाने के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया। कुछ समय बाद वह बकरी भी मर गई, लेकिन उसकी एक बच्ची जीवित बच गई।


सिंटू कुमार सिंह के अनुसार, उस मेमने को उन्होंने बेटे की निशानी मानकर परिवार के सदस्य की तरह पाला और बड़ा किया। उसी के बाद से हर साल उसका जन्मदिन मनाया जाने लगा। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को उसकी नानी ने बकरी गिफ्ट की थी, वह उसे बहुत चाहता था। बेटे और बकरी दोनों के जाने के बाद जो मेमना बचा, उसे हमने बेटे की याद में परिवार का हिस्सा बना लिया।” जैसे ही बकरी के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कोई इसे प्यार और अपनापन बता रहा है तो कोई इसे जमुई का सबसे अनोखा और भावनात्मक बर्थडे सेलिब्रेशन बता रहा है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें