ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

जमुई में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार, तीन बाइक व मोबाइल बरामद

जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आठ चोर गिरफ्तार किए गए और तीन चोरी की मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल और मास्टर चाबी बरामद हुई।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: हाल के दिनों मे जमुई जिले मे लगातार बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। जिसको लेकर जमुई पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए एक अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भण्डाफोड़ किया हैं। जमुई पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की जिले मे बाइक चोर गिरोह काफ़ी दिनों से सक्रिय था और लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। 


उन्होंने बताया कि जिसको लेकर मैंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व मे एक टीम गठित की। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस कुख्यात बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया हैं। इस कारवाई मे आठ बाइक चोर के अलावा तीन मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल, और एक मास्टर चाभी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतम कुमार, विभीषण कुमार, विकास यादव सभी साकिन कटौना जिला जमुई के रूप मे की गई है।


 इनके अलावा अन्य की पहचान कृष्णा कुमार, राहुल कुमार, राजकिशोर कुमार, ललन कुमार, और सौरव कुमार सभी साकिन लखीसराय के रूप मे की गई है। उक्त अभियुक्तों को थाना मलयपुर अंतर्गत कटौना एवं बरियारपुर, जिला लखीसराय के थाना बन्नू बगीचा अंतर्गत जानकीडीह, थाना किउल अंतर्गत लाखोचक, थाना चानन अंतर्गत भंडार एवं थाना पीड़ीबाजार अंतर्गत घोंघी बरियारपुर क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इन्ही गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। छापेमारी टीम मे  मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, महेश सिंह, रामानुज सिंह, पंकज कुमार एवं टेक्निकल सेल के कई जवान शामिल थे। वही पुलिस की इस कारवाई के बाद लोग उम्मीद कर रहे है की अब बाइक चोरी की घटनाओं मे भारी कमी देखी जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें