ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब

Bihar Police News: जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए पांच थानेदारों समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश दिया है और सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police News: बिहार के जहानाबाद में एसपी के एक आदेश से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी अपराजित लोहान ने जिले के पांच थानेदारों समेत 38 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही साथ एसपी ने इन सभी पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा है। संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दरअसल, एसपी अपराजित लोहान में गुरुवार की देर रात सभी थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन ग्राम पलेक्स भबन में आयोजित किया। जिसमें थानों में लंबित कांडों को लेकर जमकर फटकार लगाई। विशेष तौर पर नगर थाना में काफी लंबित केश को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। 


साथ ही साथ नगर थाने के कई केश के अनुसंधान कर्ता का भी बेतन रोका गया। वही हुलासगंज थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, पाली थाना अध्यक्ष, ओकरी थाना समेत कुल पाँच थाना अध्यक्ष समेत 38 केस के अनुसंधानकर्ता का वेतन रोकने का निर्देश दिया एवं सभी पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की भी मांग की है। 


एसपी अपराजित लोहान ने क्राइम मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिया है कि थाने के अंदर लंबित कांडों का निष्पादन जल्द से जल्द सभी लोग करें। साथ ही साथ फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, लाल वारंटी, जब्ती कुर्की का जल्द से जल्द निष्पादन करे एवं थाना क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित शराब एबं शराब कारोबारी सभी लोगों पर नकेल कसने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि इन कामों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें