ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

Bihar News: जहानाबाद में दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मखदुमपुर स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि कोर्ट हाल्ट के पास सांप से बचने के दौरान पटरी की ओर भागे शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: जहानाबाद में पटना–गया रेलखंड पर शनिवार को दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मखदुमपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जबकि दूसरी घटना जहानाबाद कोर्ट हाल्ट के समीप सामने आई।


पहली घटना में मखदुमपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह आसमानी रंग की फुल शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुए था।


जीआरपी प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के पास रखा गया है और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है, ताकि पहचान हो सके।


दूसरी घटना जहानाबाद कोर्ट हाल्ट के पास हुई, जहां गया जिले के सहबाजपुर गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप कुमार शर्मा की ट्रेन से टक्कर होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ जहानाबाद के शांति निवास में रहते थे और कोर्ट स्टेशन के पास अपना मकान बनवा रहे थे।


परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह मकान की खुदाई के दौरान एक सांप निकल आया। इससे बचने के लिए दिलीप कुमार शर्मा रेल पटरी की ओर भागे। उस समय वे मोबाइल पर किसी से बात भी कर रहे थे। इसी दौरान मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक हाथ अलग हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की खबर मिलते ही उनके परिजन और गांव के लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें