JEHANABAD:जहानाबाद जिले के एसपी अपराजित लोहान ने होली के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जिसमें आधा दर्जन थानाध्यक्ष समेत करीब 50 पुलिस पदाधिकारियों को जिले में फेरबदल किया गया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
होली के तुरंत बाद किए गए तबादला में मुख्य रूप से साइबर थाना, उमता धरनई, ओकरी, सिकरिया के थानाअध्यक्ष का बदले गये हैं। जिसमें नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को उमता धरनई का थाना अध्यक्ष बनाया गया.
वही पंकज कुमार को टेहटा थाना अध्यक्ष से हटाते हुए उन्हें साइबर थाना में पोस्टिंग की गई, तो घोसी थाना में पदस्थापित अपर थाना अध्यक्ष चंदा देवी को सिकरिया थाना अध्यक्ष का कमान सौपा गया है। सिकरिया के थाना अध्यक्ष सुमन कुमार का तबादला ओकरी थाना अध्यक्ष के रूप में किया गया है। इन थाना अध्यक्षों के अलावा 50 दरोगा एवं जामदार पुलिस पदाधिकारियों का भी एसपी अपराजित लोहान ने तबादला किया है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट...










