ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

जहानाबाद के डिस्ट्रिक्ट जज की दरियादिली, कर्ज में डूबे ब्राह्मण को अपने पॉकेट से दिए 10 हज़ार रूपये

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के डीएम को आपने सड़क पर झाड़ू लगाते और सुरीली आवाज में गाना गाते तो सुना ही होगा। लेकिन, इस बार जहानाबाद के डिस्ट्रिक्ट जज की दरियादिली सामने आई है। जज राकेश

जहानाबाद के डिस्ट्रिक्ट जज की दरियादिली, कर्ज में डूबे ब्राह्मण को अपने पॉकेट से दिए 10 हज़ार रूपये
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के डीएम को आपने सड़क पर झाड़ू लगाते और सुरीली आवाज में गाना गाते तो सुना ही होगा। लेकिन, इस बार जहानाबाद के डिस्ट्रिक्ट जज की दरियादिली सामने आई है। जज राकेश कुमार सिंह ने आज कोर्ट में लगाए गए लोक अदालत में कुछ ऐसा किया कि लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। 




दरअसल एक बुजुर्ग को 18 हज़ार कर्ज बैंक को लौटाना था। राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास कर्ज लौटाने के लिए पैसे नहीं थे। बेटी की शादी में खर्च के बाद वह कर्ज़ में डूब गया था। बुजुर्ग साथ में 5 हज़ार लेकर आया था। साथ आए एक युवक ने तीन हज़ार दिए और बाकी के 10 हज़ार डिस्ट्रिक्ट जज ने अपनी तरफ से दे दिया।



जहानाबाद न्यायिक सेवा से जुड़े लोग अमूमन सामान्य लोगों की नजर में सख्त और कड़क होते हैं। लेकिन जहानाबाद के जिला जज राकेश कुमार सिंह ने अपनी दरियादिली से एक मिशाल पेश कर दिया है। जज साहब की सहृदयता कर्जदार के दिल में बैठ गया। बुजुर्ग अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पा रहा। जज साहब ने तो इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन गरीब बुजुर्ग धन्यवाद देते नहीं थक रहा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें