ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

बिहार के IPS अधिकारी विनय कुमार NIA में बने IG, जल्द केंद्र में तैनाती

बिहार के 2004 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार को NIA में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बिहार सरकार से जल्द रिलीव किया जाएगा।

बिहार के IPS अधिकारी विनय कुमार NIA में बने IG, जल्द केंद्र में तैनाती
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में डिप्यूटेशन के आधार पर इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के लिए केंद्र को रिलीव किया जाएगा।


बता दें कि विनय कुमार 2004 बैच के बिहार कैडर IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे बिहार पुलिस मुख्यालय में IG और IG- STF के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 2 जनवरी को उनकी NIA में तैनाती का आदेश जारी किया है। हालांकि, उन्हें अभी बिहार सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलना बाकी है। NOC मिलने के बाद ही वे औपचारिक रूप से कार्यमुक्त होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


बिहार से केवल विनय कुमार ही नहीं, बल्कि कुल 16 वरिष्ठ IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इसमें 1996 बैच से लेकर 2004 बैच तक के कई दिग्गज अधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट में रतन संजय, विकास बर्मन, सुशील खोपड़े और किम जैसे अधिकारियों का जिक्र है, जो पहले ही केंद्र में जा चुके हैं या जाने की प्रक्रिया में हैं।


हालांकि वर्तमान में बिहार में अधिकारियों की कमी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक ADG स्तर के अधिकारी के पास दो से तीन अतिरिक्त प्रभार हैं। सवाल उठता है कि नीतीश कुमार के सुशासन के दावों के बीच, अधिकारी राज्य में रहकर कार्य करने के बजाय केंद्र क्यों जाना पसंद कर रहे हैं? लोगों के मन में यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें