ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामापटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

बिहार में लॉकडाउन का विरोध: किन्नरों ने किया हंगामा और तोड़फोड़, जान बचाकर भागे अफसर

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है. लॉकडाउन का काफी असर भी देखने को मिल रहा है. लेकिन इसी बीच कहीं-कहीं कुछ लोग लॉकडाउन का विरोध

बिहार में लॉकडाउन का विरोध: किन्नरों ने किया हंगामा और तोड़फोड़, जान बचाकर भागे अफसर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है. लॉकडाउन का काफी असर भी देखने को मिल रहा है. लेकिन इसी बीच कहीं-कहीं कुछ लोग लॉकडाउन का विरोध भी कर रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां लॉकडाउन के विरोध में किन्नरों ने काफी बवाल काटा है. सरकारी गाड़ियों को निशाना बनाया है. तोड़फोड़ करने की भी बात सामने आ रही है.


मामला बिहार के गोपालगंज का है. जहां अम्बेडकर चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे किन्नरों ने काफी बवाल किया. बताया जा रहा है कि कुछ देर तक हो-हंगामा करने के बाद किन्नर इतने उग्र हो गए कि वे रास्ते से गुजर रही गाड़ियों को निशाना बनाने लगे. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो किन्नरों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला बोल दिया. जिसके बाद अफसर अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले. इस दौरान अधिकारी को बचाने पहुंचा सैप का एक जवान घायल हो गया.  



उत्पात मचा मचा रहे किन्नरों का कहना था कि लॉकडाउनक के दौरान नाच गाने पर प्रतिबंध लगने के कारण हमारे सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जा रहा है कि अम्बेडकर चौक के अलावा जंगलिया मोड़ इलाके में भी काफी बवाल काटा गया है. फिलहाल प्रशासन ने उग्र स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेद को बंद कर दिया गया. जिसके बाद किन्नर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए. बाद में एसडीओ के आश्वासन देने के बाद किन्नरों का धरना समाप्त हुआ. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें