ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट

Bihar News: गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 12 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। प्रशासन ने कहा शराबबंदी कानून पर सख्ती जारी रहेगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों रुपये मूल्य की जब्त देशी-विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर उसका विनष्टीकरण किया गया। यह पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में संपन्न हुई।


जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और उत्पाद विभाग की कार्रवाई में जब्त की गई अवैध शराब को एकत्र कर नियमानुसार नष्ट किया गया। करीब 100 कांडों में जब्त लगभग 12 हजार लीटर शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। इनमें एक्साइज के 20 मामले और विभिन्न थानों के 80 मामले शामिल थे।


विनष्टीकरण की प्रक्रिया सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। शराब को चिन्हित स्थल पर लाकर गड्ढा खोदकर बुलडोजर से नष्ट किया गया, ताकि दोबारा इसका दुरुपयोग न हो सके। पूरी कार्रवाई पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारी की मौजूदगी में कराई गई।


उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा ने बताया कि जब्त शराब की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है और आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट और मीरगंज थाना क्षेत्र में सख्त निगरानी के बीच की गई। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्करी की कोशिशें जारी रहती हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को अवैध कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें