ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र सरेया वार्ड नंबर 1 में डीजल गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर 1 में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल की टीम और पुलिस की तत्परता से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। 


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया वार्ड नंबर 1 में अचानक उठती लपटों ने इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक मकान के अंदर बड़े पैमाने पर डीजल स्टोर कर रखा गया था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन भी मंगाए गए।


दमकल कर्मियों ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका थी। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती दृश्य काफी भयावह था और डीजल स्टोर होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी।


उन्होंने बताया कि डीजल स्टॉक रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थिति को नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन टीम की तत्परता और साहस के कारण आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी की नजर बनी हुई है और एहतियातन अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।


प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि डीजल का भंडारण वैध था या अवैध रूप से किया जा रहा था। अग्निशमन विभाग ने साफ किया है कि रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण कानूनन अपराध है। यदि जांच में अवैध स्टोरेज की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और गोदामों में विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच कराएं और ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित तरीके से ही स्टोर करें। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें