ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Bihar News: बिहार की कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, जान देने के लिए पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई युवती; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: गोपालगंज की कोर्ट परिसर में पांचवीं मंजिल पर चढ़कर युवती ने खुदकुशी की कोशिश की, पुलिस ने समय रहते बचाई। प्रेम प्रसंग के चलते विशाल यादव के खिलाफ केस दर्ज।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब न्यायालय की पांचवीं मंजिल पर चढ़कर एक युवती खुदकुशी की कोशिश करने लगी हालांकि कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई, जिससे युवती की जान बच सकी। घटना नगर थाना के सिविल कोर्ट परिसर की है।


युवती की पहचान विशम्भर थाना के तिवारी मटहिनिया गांव निवासी मोती चंद सहनी की बेटी रंभा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंभा कुमारी का उसी के गांव के विशाल यादव से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। विशाल शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था। 


लड़की जब शादी का दबाव देने लगी तो विशाल आज कोर्ट मैरिज करने के लिए गोपालगंज बुलाया था। युवती के काफी देर इंतजार करने के बाद विशाल कोर्ट परिसर में नही आया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इस घटना के बाद युवती कोर्ट की पांचवीं मंजिल ऊंची इमारत की छत पर चढ़कर खुदकुशी करने की कोशिश की। 


जिसकी वजह से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गया। न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने उस युवती को नीचे उतार कर उसे कस्टडी में ले लिया है। पुलिस युवती के बयान पर विशाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें