ब्रेकिंग
हस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तय

घाटी में ड्यूटी कर रहे बिहार के CRPF जवान को आया हर्ट अटैक, गांव में पसरा है मातम

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान रामलखन राय का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। रामलखन राय श्रीनगर में ड्यूटी कर रहे थे तभी 3 नवंबर को उन्हें हार्ट

घाटी में ड्यूटी कर रहे बिहार के CRPF जवान को आया हर्ट अटैक, गांव में पसरा है मातम
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान रामलखन राय का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। रामलखन राय श्रीनगर में ड्यूटी कर रहे थे तभी 3 नवंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनका निधन हो गया। एक तरफ जहां हर तरफ से दिवाली की खुशियां थी तो वहीं दूसरी तरफ से रामलखन राय के गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची वहां मातम पसर गया। सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर उसके गांव लाया गया। 


रामलखन राय समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के बसंतपुर ग्राम पंचायत किशनपुर बैकुंठ गांव के रहने वाले थे। वह डोमी राय के पुत्र थे। दिवाली की शाम उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो वहां हर तरफ चीख-पुकार मच गई। नम आंखों से लोगों ने रामलखन राय को अंतिम विदाई दी। 


185 बटालियन के हवलदार अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में डीजीपी सेक्टर के जवान रामलखन राय का पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव पहुंचे थे। सलामी के बाद दिवंगत जवानों का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ की तरफ से 50 हजार रुपये की एक राशि उनके परिवार को दी गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें