Hindi News / bihar / gaya-news / रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, बिहार के इस जंक्शन से दो...

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, बिहार के इस जंक्शन से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

Summer Special Trains: गर्मी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया जंक्शन से होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 24, 2026, 8:49:59 AM

Summer Special Trains

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Summer Special Trains: गर्मी के मौसम और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। इसी के तहत गया जंक्शन से होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि पहली जोड़ी ट्रेन गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल होगी, जो डीडीयू, गया, कोडरमा और धनबाद के रास्ते चलेगी।


गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल 2026 को रात 22:55 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए दोपहर 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 1 मई 2026 को शाम 16:15 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह साबरमती पहुंचेगी।


दूसरी जोड़ी के तहत गाड़ी संख्या 04250/04249 सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सुलतानपुर से चलकर डीडीयू, गया, कोडरमा और धनबाद होते हुए दानकुनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन निर्धारित समयानुसार सुलतानपुर के लिए रवाना होगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की भीड़ नियंत्रित होगी और त्योहारों व छुट्टियों के दौरान यात्रा अधिक सुगम बनेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।