ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Gaya News :गया-गोह मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन के धक्के से युवक की दर्दनाक मौत

Gaya News :गया-गोह मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया|

Tikari mla visited deceased home
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gaya News : गया जिले के गया-गोह मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बेदौली मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


गया-गोह मुख्य मार्ग के बेदौली मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन के धक्के से 30 वर्षीय छोटू यादव की मौत हो गई। छोटू यादव बेदौली गांव के ननकू यादव के बेटे थे। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।

सड़क जाम और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद टिकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार ने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और कुरमावां पंचायत के मुखिया उमेश प्रसाद ने परिवार को 20 हजार रुपये की सरकारी सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद सड़क जाम को हटाया जा सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिससे यातायात बहाल हो सका।

मुआवजे का आश्वासन और विधायक का कदम

टिकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद श्रम विभाग के माध्यम से सरकारी राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, शव का जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान, गांववासियों ने विधायक से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी दी, जिस पर विधायक ने अगले सप्ताह गांव वालों से बैठक कर समस्या का समाधान करने का वादा किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें