Hindi News / bihar / gaya-news / शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10...

शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये के लिए हत्या किये जाने का आरोप

गया के कोच थाना क्षेत्र में शादी के महज 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर 10 हजार रुपये के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2026, 5:19:35 PM

बिहार न्यूज

घटना के बाद पति और ससुरालवाले फरार - फ़ोटो सोशल मीडिया

GAYAJEE:बिहार के गया जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में शादी के महज 14 दिन बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालवाले फरार हो गये हैं। वही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका के मायकेवालों ने बेटी के पति, सास-ससुर सहित अन्य ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतका की पहचान परैया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी शिव पासवान की 20 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि  गीता की शादी 30 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति रिवाज के साथ कोच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव निवासी राम पुकार पासवान के पुत्र अमित कुमार से हुई थी, शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था, लेकिन दहेज में दस हजार रुपया और बाइक नहीं मिलने से लोग नाराज थे। 


मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।