ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान

Bihar News: गया में फल्गु नदी किनारे 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव बनेगा. इसके बनने के बाद शहर को ट्रैफिक जाम से राहत तो मिलेगी ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के गंगा किनारे बने मरीन ड्राइव के बाद अब गया में भी ऐसा ही बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि गया की फल्गु नदी के किनारे एक शानदार मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा।


यह मरीन ड्राइव बोधगया से चाकंद तक बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 16 किलोमीटर होगी। वर्तमान में बोधगया और गया शहर के बीच ट्रैफिक की समस्या बड़ी चुनौती बनी रहती है, लेकिन इस नई सड़क के बनने से जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।


देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, बल्कि वे फल्गु नदी के किनारे सुहावने वातावरण में आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि यह विकास केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी बेहतर बनाने की योजना है। इमामगंज से पकरी (वाया कोठी सलैया) तक की एक लेन सड़क को दो लेन में अपग्रेड किया जाएगा और इसके लिए फंड भी स्वीकृत हो चुका है।


दिलीप जायसवाल के अनुसार, यह प्रोजेक्ट गया के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा। मरीन ड्राइव के बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि फल्गु नदी के किनारे का क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और शहर का स्वरूप भी आधुनिक और आकर्षक बनेगा। यह परियोजना गया के विकास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए शहर की कनेक्टिविटी और पहचान दोनों को मजबूत करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें