Hindi News / bihar / gaya-news / गयाजी में 40 देशों के विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान, युद्ध में मारे...

गयाजी में 40 देशों के विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान, युद्ध में मारे गए लोगों के लिए भी किया कर्मकांड

Bihar News: गया में 40 देशों से आए 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने देवघाट पर पिंडदान कर पितरों के साथ अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 04, 2026, 3:53:58 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: गयाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां दुनिया के 40 देशों से आए करीब 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी के तट स्थित देवघाट पर पिंडदान कर्मकांड किया। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न किया।


स्थानीय पंडा छोटू बारिक ने बताया कि इन विदेशी श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म में आस्था रखते हुए गया पहुंचकर पारंपरिक तरीके से पिंडदान किया। विशेष बात यह रही कि इन श्रद्धालुओं ने न सिर्फ अपने पूर्वजों के लिए, बल्कि अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी कर्मकांड किया।


अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन और रूस समेत कुल 40 देशों से आए श्रद्धालुओं की इस बड़ी संख्या ने एक साथ पिंडदान कर अपनी धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। यह आयोजन गया की धार्मिक महत्ता और वैश्विक पहचान को एक बार फिर दर्शाता है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी