ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Amrit Bharat Train: गया से दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, जानिए... पूरी डिटेल

Amrit Bharat Train: गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का 22 अगस्त से स्पेशल संचालन शुरू होगा। ट्रेन गया, डेहरी-ऑन-सोन और सासाराम समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। जानें... ट्रेन का समय, दिन और रूट की पूरी जानकारी।

Amrit Bharat Train
गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Amrit Bharat Train: बिहार के गया से नई दिल्ली के लिए 'अमृत भारत ट्रेन' का संचालन 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा। इस ट्रेन का विशेष परिचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह ट्रेन बिहार के दो प्रमुख स्टेशनों सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन में भी रुकेगी, जिससे रोहतास और आसपास के जिलों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक सीधा और आरामदायक सफर सुलभ होगा।


रेलवे द्वारा मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन 22 अगस्त को सुबह 10:50 बजे गया से रवाना होगी। 12:10 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी और 12:15 में वहां से चलेगी। इसके बाद 12:35 बजे सासाराम पहुंचेगी और 12:40 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन गया में कई योजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें यह नई ट्रेन सेवा भी शामिल है।


रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम के अनुसार, इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। गया से यह ट्रेन हर रविवार और गुरुवार, जबकि दिल्ली से हर सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। गया से रवाना होकर ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।


नियमित सेवा में ट्रेन शाम 4:30 बजे गया से खुलेगी, 5:44 बजे सासाराम पहुंचेगी और 5:46 बजे रवाना हो जाएगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से यह 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:07 बजे सासाराम पहुंचेगी, 7:09 बजे गया के लिए प्रस्थान करेगी। इस विशेष परिचालन के अवसर पर सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी संभावना है।


अमृत भारत ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें केवल सामान्य (जनरल) और स्लीपर कोच होंगे, जिससे आम यात्रियों को कम खर्च में राजधानी दिल्ली जाने का विकल्प उपलब्ध होगा। इस ट्रेन के माध्यम से बिहार के यात्रियों को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि रेलवे की 'सर्वजन हिताय' सोच को भी मजबूती मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें