ब्रेकिंग
बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

फूड प्वाइजनिंग से एक बच्चे की मौत, अस्पताल में भर्ती 35 मरीजों का इलाज जारी

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां फूड प्वाइजनिंग से बीमार बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही 35 लोगों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

फूड प्वाइजनिंग से एक बच्चे की मौत, अस्पताल में भर्ती 35 मरीजों का इलाज जारी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां फूड प्वाइजनिंग से बीमार बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही 35 लोगों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतनी संख्या में एक साथ मरीज के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर का है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को पड़ोस में भोज का आयोजन किया गया था जिसमें सभी शामिल हुए थे। अचानक शनिवार को सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज कराने के दौरान एक 12 साल के बालक संतोष की मौत हो गई। जिसके बाद बीमार अन्य लोगों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है। मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है।

 बीमार लोगों में कई बच्चे, महिला और पुरुष भी शामिल है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों में विकास कुमार, राजा कुमार, वरुण कुमार, सतीश कुमार, रिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार यादव, सूरज नारायण यादव, मांझा देवी, दिलखुश कुमार, उषा कुमारी, रीना देवी, मनखुश कुमार, सिंपी कुमारी, छोटी यादव ,नीतीश कुमार, मनीष कुमार, ज्योति कुमारी, सविता देवी,अंकित कुमार, शुभम कुमार, ललित यादव, देवी कुमारी समेत कई लोग शामिल हैं।



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें