DARBHANGA: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के सोनकी पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित चुनावी सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने जनता से एनडीए उम्मीदवार ईश्वर मंडल को भारी मतदान करने की अपील की। इस मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही। मौसम खराब रहने के बावजूद लोग ने सहभागिता दिखाई। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी देखे गए।
वहीं दिल्ली की मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह “जानकी की धरती” पर आशीर्वाद लेने आई हूँ। महिलाओं व माताओं से भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा स्थानीय नेतृत्व और लालटेन-युग के विधायक पर तीखा हमला किया और कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से कष्ट देकर बैठे हैं।
रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि स्थानीय विधायक ललित यादव पर कड़ी टिप्पणी की और उन्हें “खूंखार अपराधी” व “जंगलराज” का प्रतीक करार दिया और कहा कि इस बार ललित यादव को उखाड़ फेंकना है। सभा में स्थानीय मुद्दों के अलावा महिलाओं, शिक्षा और रोज़गार पर ज़ोर दिया गया।



