ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

खतरे में बिहार के 335 छात्र-छात्राओं का भविष्य: DM ने दो प्रिंसपल को किया सस्पेंड, FIR दर्ज करने का आदेश; सामने आई बड़ी लापरवाही

Bihar News: दरभंगा में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से 335 छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में आ गया है. इस मामले में डीएम ने दो प्रिंसपल को सस्पेंड कर किया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर ड्योढ़ी स्थित माध्यमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि विद्यालय के प्रिंसिपल अभिषेक कुमार ने मैट्रिक और इंटर के करीब 335 छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के नाम पर पैसा तो लिया, लेकिन वह राशि बोर्ड ऑफिस में जमा नहीं की और न ही बोर्ड के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और फॉर्म अपलोड किया नतीजा यह हुआ कि छात्रों का फॉर्म भरा ही नहीं जा सका और बोर्ड ने उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया।


एडमिट कार्ड जारी न होने से परीक्षार्थियों सहित अभिभावक में भारी चिंता फैल गई। 10 जनवरी से परीक्षा शुरू होने वाली है और उसी दिन से प्रायोगिक परीक्षा भी प्रस्तावित है। विद्यालय से 150 छात्र मैट्रिक और 185 छात्र इंटर परीक्षा में बैठने वाले थे। अन्य विद्यालयों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं, लेकिन इस विद्यालय के 335 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं हो पाए हैं।


एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्रों और अभिभावकों का तनाव बढ़ गया। सभी में यह डर कायम हो गया कि कहीं परीक्षा से बाहर न हो जाएं। विद्यालय पहुंच हंगामा कर रहे है। इस बीच पंचायत के मुखिया स्कूल के शिक्षक और स्थानीय लोग आज डीएम कौशल कुमार से मुलाकात कर पूरी समस्या रखी। 


मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीएम कौशल कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल अभिषेक कुमार और प्रिंसिपल शिव नारायण  मल्लिक   दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया।


डीएम ने बताया कि बिहार बोर्ड से बातचीत हुई है और बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि जिन बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं जारी हो पाया है, उनके लिए मार्च महीने में स्पेशल परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें