ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

सुशासन राज में असुरक्षित हैं बेटियां, दरभंगा में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, तेजस्वी यादव ने कहा- 'बिहार बना बलात्कार प्रदेश'

DARBHANGA: बिहार की सुशासन सरकार बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बिहार में अपराधियों की बहार है और पुलिस लाचार बनी बैठी है. क्रिमिनल्स को पुलिस

सुशासन राज में असुरक्षित हैं बेटियां, दरभंगा में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, तेजस्वी यादव ने कहा- 'बिहार बना बलात्कार प्रदेश'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: बिहार की सुशासन सरकार बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बिहार में अपराधियों की बहार है और पुलिस लाचार बनी बैठी है. क्रिमिनल्स को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है, तभी सूबे में क्राइम की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. बक्सर, समस्तीपुर और कैमूर की घटना की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि दरभंगा में एक 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया है.


दरभंगा में एक ऑटो ड्राइवर ने पांच साल की गुड़िया के साथ दुष्कर्म किया है. खून से लथपथ पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में DMCH में भर्ती कराया गया है. जहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया है. आरोपी की पहचान भगवानपुर निवासी तेतर साहनी के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर के हाथ में मौके पर चाक़ू भी देखा गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. 


वहीं बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते लिखा है कि क्या प्रतिक्रिया दूँ? बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है. बक्सर, समस्तीपुर, गोपालगंज के बाद अब दरभंगा में आत्मा को झकझोरने वाली हैवानियत भरी घटना सुन सकते में हूं. बलात्कारियों के हौसले आसमान पर हैं क्योंकि मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह जनबलात्कार कांड के दोषियों को सरकार ने बचाया है.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें