ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

Bihar News: मुर्गी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ ऐसा विवाद, पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर दर्ज कर दिया केस

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुर्गी पालक की नाक काट ली गई। दरअसल, दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव गांव की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मुर्गी पालक की नाक काट ली गई। दरअसल, दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव गांव की है। मुर्गी को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना उस समय घटी जब मोहम्मद लाल बाबू की मुर्गी पड़ोसी मोहम्मद एसानुल के दरवाजे पर चली गई। बताया जा रहा है कि एसानुल ने मुर्गी को पकड़कर उसकी गर्दन मरोड़ दी। इस पर जब मोहम्मद लाल बाबू के परिवार ने सवाल किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते एसानुल और उसके परिजनों ने मोहम्मद लाल बाबू के पूरे परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें लाल बाबू की नाक काट ली गई।


हमले में न सिर्फ मोहम्मद लाल बाबू, बल्कि उनकी पत्नी खुशबुदा खातून, बेटी रोशनी परवीन, दामाद मोहम्मद आफताब और बेटा मोहम्मद मुक्कवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भेजा गया। घटना के बाद पीड़ित खुशबुदा खातून के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। 


वहीं, एफआईआर में मोहम्मद एसानुल, मोहम्मद मोतीवुल, मोहम्मद हसीबुल, मोहम्मद अजमैन, मोहम्मद खैर, मोहम्मद अनुतुज्जा, मोहम्मद रिजवान सहित कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें