ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से, बिहार के प्राइवेट अस्पतालों में भी फ्री वैक्सीन

PATNA : कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से आम लोगों के लिए शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री आज कोरोना वैक्सीन लेंगे। आज सुबह 10 बजे स

कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से, बिहार के प्राइवेट अस्पतालों में भी फ्री वैक्सीन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से आम लोगों के लिए शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री आज कोरोना वैक्सीन लेंगे। आज सुबह 10 बजे से कोविन 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी। बिहार में केंद्र सरकार के फैसले के उलट सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना का मुफ्त टीका दिया जाएगा। राज्य सरकार ने रविवार को ही इसका ऐलान कर दिया है। हालांकि आज केवल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 3 मार्च से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। 


स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने खुद ऐलान किया है कि एक सप्ताह के भीतर कोरोना वैक्सीन की सुविधा स्वास्थ्य उप केंद्रों पर मिलने लगेगी। केंद्र ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन को ढाई सौ रुपए प्रति डोज के हिसाब से दर तय किया था लेकिन बिहार सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में भी इसे फ्री कर दिया है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उसकी तरफ से चिन्हित किए गए 50 प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के टीके मुफ्त दिए जाएंगे। आपको बता दें कि सरकार ने 20 नवंबर 2020 को कैबिनेट के फैसले में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी कि राज्य में लोगों को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। 


राजधानी पटना के 4 सरकारी अस्पतालों में आज से टीका लिया जा सकेगा। पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आज बिहार विधान मंडल के सदस्यों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही साथ विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय के कर्मचारी भी कोरोना का टीका लगवा पाएंगे। इसके लिए विधानमंडल परिसर में ही व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने तीसरे चरण में 1.21 करोड लोगों को टीका देने का लक्ष्य तय किया है। इसमें तकरीबन 1.10 करोड़ लोग 59 वर्ष के ऊपर के हैं वही 20 लाख ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अलग-अलग तरह की बीमारियां हैं और उन्हें कोरोना का टीका देने का फैसला किया गया है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें