ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

कोरोना पॉजिटिव यात्री का सपरिवार टिकट हुआ कंफर्म, स्टेशन पहुंचने पर मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रा करने पहुंचा एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकल गया. इसके बाद उसे आनन-फानन कोविड केयर में ले जाया गया, तब जाकर ल

कोरोना पॉजिटिव यात्री का सपरिवार टिकट हुआ कंफर्म, स्टेशन पहुंचने पर मचा हड़कंप
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रा करने पहुंचा एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकल गया. इसके बाद उसे आनन-फानन कोविड केयर में ले जाया गया, तब जाकर लोग शांत हुए.

बताया जा रहा है कि छपरा का रहने वाला एक परिवार स्टेशन पहुंचा. उसे मिथिला एक्सप्रेस से हावड़ा जाना था. रेलवे के नियम अनुसार स्टेशन परिसर पर जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो परिवार का मुखिया कोरोना पॉजिटिव निकला. जिसके बाद  रेलकर्मी, जीआरपी व आरपीएफ संक्रमित यात्री से दूरी बनाने लगे. यह बात स्टेशन परिसर में फैल गई और अफरातफरी का माहौल हो गया. 

 जांच टीम में शामिल कर्मियों ने पॉजिटिव यात्री को चिह्नित करते हुए लोगों को उससे दूरी बनाने की सलाह दी. जगह को खाली कराया गया. इसके बाद पॉजिटिव यात्री के परिवार के लोगों ने उससे दूरी बना ली. जानकारी मिलते ही पॉजिटिव यात्री को यूटीएस हॉल के दूसरी तरफ ले जाया गया और फिर उसे क्वारंटिन कर दिया गया. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें