ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद वैशाली का राघोपुर पूर्वी गांव सील, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

PATNA : वैशाली जिले के राघोपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद राघोपुर पूर्वी गांव को सील कर दिया गया है। वहीं गांव के 32 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। मौके

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद वैशाली का राघोपुर पूर्वी गांव सील, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : वैशाली जिले के राघोपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद राघोपुर पूर्वी गांव को सील कर दिया गया है। वहीं गांव के 32 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। मौके पर प्रशासन के तमाम आलाधिकारी पहुंच कर कैंप कर रहे हैं।


वैशाली के जुड़ावनपुर राघोपुर पूर्वी गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी और सदर एसडीपीओ राघव दलाल ने पीड़ित गांव का दौरा किया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि राघोपुर पूर्वी गांव का रहने वाला युवक पटना एम्स में भर्ती था जिसका सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके बाद वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बता दें कि पटना एम्स में बुधवार को 35 वर्षीय एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह मरीज  वैशाली के राघोपुर का रहने वाला है।


गांव के तीन किलोमीटर का इलाका भी पूरी तरह सील कर दिया गया है और  पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जाएगा। वहीं आसपास रहने वाले सभी लोगों की भी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बता दें कि इस मरीज का पटना के  राजेन्द्र नगर स्थित नर्सिंग होम में भी इलाज हुआ था। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को देर रात सील कर दिया और वहां के सभी कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें