ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

कोरोना के कारण बिहार के ‘लाट साहब’ भी संभले, ऐशो-आराम पर लगा दी पूरी तरह से रोक

PATNA: कोरोना संकट के कारण बिहार के लाट साहब यानि राज्यपाल भी हरकत में आये हैं. बिहार के राजभवन में फिजूलखर्ची को पूरी तरह से बंद कर देने का फरमान जारी कर दिया गया है. सूबे के

कोरोना के कारण बिहार के ‘लाट साहब’ भी संभले, ऐशो-आराम पर लगा दी पूरी तरह से रोक
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कोरोना संकट के कारण बिहार के लाट साहब यानि राज्यपाल भी हरकत में आये हैं. बिहार के राजभवन में फिजूलखर्ची को पूरी तरह से बंद कर देने का फरमान जारी कर दिया गया है. सूबे के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी अब उसी काम में पैसा खर्च होगा, जिसे कराना बेहद जरूरी होगा.


राजभवन में भोज पर रोक, गाड़ी और तेल पर भी बंदिश

राजभवन में अलग अलग मौकों पर भोज करने की पुरानी परंपरा रही है. कोरोना संकट को देखते हुए राज्यपाल फागू चौहान ने अगले एक साल तक भोज, स्वागत समारोह जैसे कार्यक्रमों को बंद करने को कहा है. अब सिर्फ वैसे ही कार्यक्रम होंगे जिन्हें करना बेहद जरूरी होगा. अगर राजभवन आने वाले अतिथियों को भोज देना भी पडा तो मेन्यू में भारी कटौती की जायेगी. राजभवन की साज-सज्जा को भी बंद करने को कहा गया है. 

राज्यपाल ने अपने साथ साथ राजभवन के अधिकारियों के नयी गाड़ी की खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. यानि अगले साल तक कोई नयी गाड़ी नहीं खरीदी जायेगी. राजभवन में पहले से जो गाड़ियां उपयोग में लायी जा रही हैं उनके तेल के खर्च को कम करने का आदेश दिया गया है. राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों की यात्रा पर भी रोक लगायी गयी है. वे सिर्फ वहीं जा सकेंगे जहां जाना बेहद जरूरी हो.

कोरोना संकट के कारण बिहार और देश की आर्थिक स्थिति पर पड़े प्रभाव को देखते हुए राज्यपाल फागू चौहान ने सबसे पहले राजभवन के खर्चे को कम करने का निर्देश दिया है. राज्यपाल ने कहा है कि अगले साल मार्च तक बिहार के राजभवन में कोई नया निर्माण नहीं होगा. राजभवन में अब सिर्फ वही काम होगा जिसे कराना बेहद जरूरी होगा. राजभवन में मरम्मति और मेनटेनेंस के नाम पर भी हर साल मोटा खर्च होता था. राज्यपाल ने उस खर्च पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है. वहीं राजभवन के बिजली बिल को भी कम करने का निर्देश दिया गया है.


यूनिवर्सिटी-कॉलेजों के खर्च में भी कटौती

राज्यपाल ने राजभवन में खर्च कम करने को लेकर लिये गये फैसले को बिहार के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को भी भेज दिया है. सभी यूनिवर्सिटी को राजभवन की तर्ज पर ही अपने खर्चों में कटौती करने का निर्देश दिया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें