ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

सीएम नीतीश पर हुए हमले की जांच चाहती है BJP, शाहनवाज हुसैन बोले.. सुरक्षा में चूक की जवाबदेही तय हो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब एक कदम आगे बढ़ गई है. बीजेपी ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. बीजेपी नेता और बिहार सरकार

सीएम नीतीश पर हुए हमले की जांच चाहती है BJP, शाहनवाज हुसैन बोले.. सुरक्षा में चूक की जवाबदेही तय हो
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब एक कदम आगे बढ़ गई है. बीजेपी ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री के ऊपर हमला बेहद निंदनीय है लेकिन जिस तरह एक हमलावर मुख्यमंत्री के ऊपर हमला करता है और सुरक्षा में चूक होती है यह बेहद गंभीर मामला है. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि हमलावर के पास हथियार भी हो सकता था और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी.


मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि सुरक्षा में हुई इस चूक पर जवाबदेही तय होनी चाहिए. हमलावर के पास से हथियार भी हो सकता था और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सुरक्षा में चूक पर जवाबदेही तय हो. मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ सुरक्षा में तैनात लोगों का काम केवल टहलना नहीं होता है बल्कि सुरक्षा मुहैया कराना होता है.


मुख्यमंत्री की तरफ से हमलावर को माफ किए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े दिलवाले हैं, इसलिए उन्होंने यह काम किया. लेकिन नीतीश कुमार जैसे गंभीर राजनेता के ऊपर हमला कैसे हुआ और सुरक्षाकर्मियों से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई इसकी जांच बेहद जरूरी है. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि हर हाल में सुरक्षा में हुई चूक के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए.


बता दें कि राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने मुक्का चला दिया. हालांकि मौके पर तैनात मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. बाद में पता चला कि वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसलिए उस पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी. सीएम नीतीश ने भी कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें