ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

CM नीतीश कुमार के नाम से ट्रांसफर की पैरवी का फर्जी लेटर भेजने वाला अरेस्ट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार के नाम से ट्रांसफर की पैरवी का फर्जी लेटर भेजने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जौनपुर और आजमगढ़ के दो सहायक टीचर्स का ट्रांसफर कराने के लिए ए

CM नीतीश कुमार के नाम से ट्रांसफर की पैरवी का फर्जी लेटर भेजने वाला अरेस्ट
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सीएम नीतीश कुमार के नाम से ट्रांसफर की पैरवी का फर्जी लेटर भेजने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जौनपुर और आजमगढ़ के दो सहायक टीचर्स का ट्रांसफर कराने के लिए एक ठग ने ऐसा तरीका निकाला जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. ठग ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से नाम से एक सिफारशी लेटर तैयार किया और उसे शिक्षा विभाग को भेज दिया.

लेटर की राइटिंग से असलियत का पता चल गया और शिकायत पर एसटीएफ ने जांच कर फर्जीवाड़ा करने वाले जौनपुर के शिवाजी यादव को गिरफ्तार कर लिया. शिवाजी ने बताया कि इस काम में उसके साथ जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ एक और शख्स शामिल था. 


शातिर शिवाजी ने बताया कि उसने इंटरनेट पर बिहार सरकार के लेटर हैड और पत्र लिखने का तरीका सीखा, फिर कंप्यूटर से लेटर पैड बनाया. इसका एक वीडियो भी उसे मिला था. एसटीएफ की पूछताछ में उसने बताया कि जौनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक टीचर गीतम सिंह और आजमगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक टीचर राहुल कुमार यादव अपना ट्रांसफर कराना चाह रहा था. शिवाजी ने दोनों से 1-1 लाख रुपये ऐंठ कर ट्रांसफर कराने की बात कही थी. जिसके बाद उसने सीएम के नाम से पैरवी का फर्जी लेटर भेजा.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें