MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में टिकट बंटवारे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोतिहारी के चिरैया के राजद कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर को फाड़ दिया और अपनी नाराजगी प्रकट की।
चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अच्छे लाल यादव गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में लगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के बैनर पोस्टर को फाड़ना शुरू कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
टिकट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच राजद कार्यकर्ता और आरजेडी नेता पार्टी नेतृत्व पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। राजद से टिकट नहीं मिलने पर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। बीजेपी विधायक एवं बीजेपी प्रत्याशी लालबाबू गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजद तो पैकेट की पार्टी है, वहां तो टिकट का खरीद फरोख्त आम बात है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट



