ब्रेकिंग
पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....

बक्सर में तीन पुलिसवालों को हुआ कोरोना, जिले में 10 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

BUXAR : बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन पुलिसवालों को भी कोरोना हुआ है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज डुमरांव ब्लॉक के हैं। वहीं

बक्सर में तीन पुलिसवालों को हुआ कोरोना, जिले में 10 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR : बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन पुलिसवालों को भी कोरोना हुआ है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज डुमरांव ब्लॉक के हैं। वहीं एक दवा दुकानदार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


जिले के आज मिले सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज डुमरांव ब्लॉक के हैं। कोरानसराय के 6 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया था। वहीं ब्लॉक में पदस्थापित तीन पुलिस जवानों को भी कोरोना हुआ है। डुमरांव का ही एक दवा दुकानदार कोरोना की चपेट में आया है।जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 35 रह गयी है। आज कुल 9 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं वहीं दस नये मरीज सामने आए हैं। 


बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। 


24 घंटे में 5 की मौत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।गुरूवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों ने इलाज के दौरान एनएमसीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया। एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि आज दो लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। 


बिहार में अब तक 44 की मौत

बिहार में अब तक कोरोना से 44 लोगों की मौत हो चुकी है. बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सारण और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है। वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर,  गया, जमुई, कटिहार,  मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।


बिहार में मिले 53 कोरोना पॉजिटव

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है।इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 53 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं।इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 6993 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 53 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7 हजार के करीब  हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़े के अनुसार अररिया से 2, पटना-अरवल -भागलपुर से 1, दरभंगा से 16, गया-कैमूर से 1, किशनगंज-मधुबनी से 2, रोहतास से 17, समस्तीपुर से 6 और सीवान से 3 नए मरीज मिले हैं।  


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें