ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

Bihar News: BRA बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की फीस बढ़ी, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए...ये डिटेल

Bihar News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स (Vocational Courses) में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को इस बार बढ़ी हुई फीस चुकानी होगी. जानें...पूरी खबर

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स (Vocational Courses) में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को इस बार बढ़ी हुई फीस चुकानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि सत्र 2025–26 से नव संशोधित फीस संरचना लागू कर दी जाएगी। साथ ही इस वर्ष से पहली बार केंद्रीयकृत (Centralized) ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है।


प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 19 मई 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मई 2025

प्रवेश परीक्षा (Entrance Test): 5 जून 2025

नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत: 15 जून 2025


नामांकन रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि (CCDC कार्यालय) 30 जून 2025 को निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 1 जुलाई 2025 से क्लास शुरू कर दिया जाएगा। 


फीस में वृद्धि और प्रशासनिक निर्णय

सीसीडीसी (Centre for Curriculum Development and Coordination) की अध्यक्ष प्रो. मधु सिंह ने बताया कि पीजी विभागों और कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित 18 वोकेशनल कोर्स की फीस संरचना रीवाइज (Revised) की गई है।


यह प्रस्ताव इंप्लीमेंटेशन एंड मॉनिटरिंग सेल द्वारा तैयार किया गया था और कुलपति (VC) द्वारा स्वीकृत होने के बाद इसे सत्र 2025–26 से प्रभावी बना दिया गया है। फीस वृद्धि का उद्देश्य पाठ्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार, संसाधनों की उपलब्धता और अकादमिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना बताया गया है।


किस कोर्स में कितनी बढ़ी फीस

कोर्स - प्रथम सेमेस्टर/वर्ष का शुल्क (₹)

बीसीए - 15000

बीबीए - 15000

आईएमबी - 15000

सीएनडी - 15000

इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री - 12500

आईएफएएफ - 15000

एमसीए - 25000

सीआईसी - 11000

पीजीडीसीए - 20000

बी.लिस. - 15000

पीजीडी इन हिंदी जर्नलिज्म - 14000

पीजीडी इन क्लिनिकल साइकोलॉजी - 12000

पीजीडी इन योगिक स्टडीज - 15000

बीएमसी - 15000

फैशन डिजाइनिंग - 15000

फुड साइंस क्वालिटी कंट्रोल - 11000

कंपाउड एक्वाकल्चर - 13000

बायो टेक्नोलॉजी - 15000


फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ छात्रों का कहना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को परेशानी हो सकती है, जबकि अन्य छात्रों ने पाठ्यक्रम की गुणवत्ता और प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए इस कदम का समर्थन किया है। इस बार प्रवेश की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही है। छात्र विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।


बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल शिक्षा में सुधार के लिए उठाया गया यह कदम शैक्षणिक ढांचे को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। हालांकि, फीस वृद्धि के साथ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए स्कॉलरशिप या विशेष सहायता योजना की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें