ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

मुंगेर में उपद्रव के बाद BMP की 2 अतिरिक्त कंपनी भेजी गई, कल भीड़ ने 3 थानों को फूंक डाला था

PATNA: मुंगेर में उपद्रव के बाद स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए बीएमपी की 2 अतिरिक्त कंपनी को भेजा गया है. सभी जवान मुंगेर में स्थिति को कंट्रोल करेंगे. कल भीड़ ने तीन &nbs

मुंगेर में उपद्रव के बाद BMP की 2 अतिरिक्त कंपनी भेजी गई, कल भीड़ ने 3 थानों को फूंक डाला था
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  मुंगेर में उपद्रव के बाद स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए बीएमपी की 2 अतिरिक्त कंपनी को भेजा गया है. सभी जवान मुंगेर में स्थिति को कंट्रोल करेंगे. कल भीड़ ने तीन  थानों को आग के हवाले कर दिया था. यही नहीं कई पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर एसपी लिपि सिंह और डीएम को हटा दिया. जिसके बाद लोगों का गुस्सा कम हुआ. 

बताया जा रहा है कि भीड़ करीब 11 बजे  विजय चौक के पास पहुंची फिर यहां से सभी कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. भीड़ ने कोतवाली पथराव किया और थाने में आग लगा दिया. फिर भीड़ ने एक एक कर 5 थानों और एसपी आफिस पर धावा बोला. इनमें वासुदेवपुर ओपी पूरब सराय ओपी और कोतवाली थाना में आग लगाया. 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज और फायरिंग

इस दौरान पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए फायरिंग और लाठीचार्ज किया है. लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी. शाम को भीड़ ने कासिम बाजार थाने के पास पहुंची और पथराव कर दिया. पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की. 

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें